BSTC Kya Hai? पूरी जानकारी 2026 | BSTC Course, Full Form, Eligibility, Fees, Exam Pattern

BSTC Kya Hai: आप एक विधार्थी है तो आपने भी बीएसटीसी का नाम सुना होगा राजस्थान में BSTC (Pre D.El.Ed) को प्राइमरी टीचर (Class 1 to 5) बनने के लिए किया जाने वाला कोर्स है इसके जरिये आप 12वी के बाद में सरकारी टीचर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए योग्य हो जाते है बीएसटीसी कोर्स की वैधता 2 साल की होती है राजस्थान बीएसटीसी के लिए 12वी के बाद में प्रवेश परीक्षा होती है

इस लेख में हम आपको BSTC क्या होता है, BSTC full form kya hai, BSTC course kya hai, BSTC ke baad kya karein के बारे में विस्तार से जानकारी बताने वाले है

BSTC Kya Hai?

राजस्थान में BSTC एक शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स है, जिसे 12वी पास अभ्यर्थी कर सकते है इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को प्राइमरी शिक्षक (Primary Teacher) बनने की ट्रेनिंग दी जाती है।

राजस्थान में पहले BSTC को Basic School Teaching Certificate के नाम से जाना जाता था लेकिन वर्तमान में बीएसटीसी को Pre D.El.Ed के नाम से जानते है राजस्थान में 12वी के बाद में सरकारी टीचर बनने का सबसे आसान तरीका है।

bstc kya hai
राजस्थान बीएसटीसी कोर्स इन हिंदी

BSTC Full Form: BSTC का पूरा नाम क्या है?

BSTC का पूरा नाम Basic School Teaching Certificate है। लेकिन वर्तमान में राजस्थान सरकार ने इसका आधिकारिक नाम बदलकर Pre D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) कर दिया है, लेकिन आज भी छात्र इसे BSTC के नाम से ही जानते हैं।

BSTC Course Details 2026

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRajasthan Pre D.El.Ed (BSTC) 2026
आयोजक संस्थावर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा
कोर्स की अवधि2 वर्ष
परीक्षा का स्तरराज्य स्तरीय (State Level)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटpredeledraj2026.in

BSTC और B.Ed में अंतर

BSTCB.Ed
12वीं के बादGraduation के बाद
Primary Teacher के लिएUpper Classes के लिए
2 साल कोर्स2 साल कोर्स

BSTC 2026 Eligibility (योग्यता)

BSTC परीक्षा में भाग लेने के लिए आपके पास में निम्नलिखित योग्यता को पूरा करना होगा:

  1. शैक्षणिक योग्यता: आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा (Senior Secondary) पास होना चाहिए और जो छात्र वर्तमान में 12वी में पढ़ रहे है वो भी भर सकते है
  2. न्यूनतम अंक (Minimum Marks):
    • General Category: 12वी में कम से कम 50% अंक के साथ में पास ।
    • OBC/SC/ST/EWS/PWD: 12वी में कम से कम 45% अंक के साथ में पास।
  3. आयु सीमा (Age Limit): बीएसटीसी में फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष (1 जुलाई 2026 तक) से ज्यादा नही होनी चाहिए आरक्षित वर्गो को नियम के अनुसार छुट दी जाएगी

BSTC Exam Pattern 2026 (परीक्षा पैटर्न)

BSTC की परीक्षा को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर Offline (OMR Based) में करवाई जाती है इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 600 नंबर के होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है की इसमें कोई भी Negative Marking नही की जाती है

विषय (Subject)प्रश्नअंक
मानसिक योग्यता (Mental Ability)50150
राजस्थान की सामान्य जानकारी (Rajasthan GK)50150
शिक्षण अभिक्षमता (Teaching Aptitude)50150
अंग्रेजी (English) – अनिवार्य2060
हिंदी या संस्कृत (Language)3090
कुल (Total)200600

BSTC 2026 Application Fees (आवेदन शुल्क)

bstc प्रवेश परीक्षा के फॉर्म की फीस निम्नलिखित प्रकार से होती है:

  • BSTC General या BSTC Sanskrit (किसी एक के लिए): ₹450/-
  • दोनों कोर्स (General & Sanskrit) के लिए: ₹500/-

BSTC Course Fees (कॉलेज की फीस)

BSTC परीक्षा पास करने के बाद में जब आपका कॉलेज अलाट होता है, तो आपको वर्ष की लगभग ₹16,500 से ₹17,000 के बिच में फीस को जमा करवानी होती है यह फीस दो साल के डिप्लोमा कोर्स के लिए होती है।

BSTC 2026 के लिए तैयारी कैसे करें?

  1. Syllabus को समझें: आपको सबसे पहले BSTC सिलेबस को समझना होगा
  2. Rajasthan GK पर फोकस: राजस्थान का इतिहास, भूगोल और संस्कृति से 50 प्रश्न आते हैं, यह सिलेक्शन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  3. Old Papers Solve करें: पिछले 5 सालों के पेपर्स हल करने से आपको प्रश्नों के स्तर का पता चलेगा।
  4. Time Management: 3 घंटे में 200 प्रश्न करने होते हैं, इसलिए मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस जरूर करें।

इसे भी पढ़े:  बीएसटीसी पिछले वर्षों के सभी Paper और Answer Key यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan BSTC Official Website

Rajasthan BSTC 2026 यहा से देखे
Rajasthan BSTC Syllabus पीडीऍफ़ डाउनलोड करे
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा यहा से देखे
Rajasthan BSTC Official Website https://predeledraj2026.com

BSTC Course – FAQ

क्या 12वीं अपीयरिंग छात्र BSTC दे सकते हैं?

राजस्थान बीएसटीसी की परीक्षा 12वी में पढ़ रहे दे सकते है

BSTC के बाद कौनसी परीक्षा देनी होती है?

BSTC के बाद आप REET Level-1 की परीक्षा देकर प्राइमरी टीचर बन सकते हैं।

Leave a Comment