REET Mains Teacher Recruitment Level-I Vacancies Increased: रीट लेवल फर्स्ट के अंदर पदों की संख्या बढ़ाई गई नोटिफिकेशन जारी

REET Mains Teacher Recruitment Level-I Vacancies Increased: राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Rajasthan Staff Selection Board द्वारा राजस्थान तृतीय श्रेणी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (सामान्य/ संस्कृत शिक्षा) में पदों की संख्या बढ़ा दी गई है। पहले जहां कुल 5000 पद निर्धारित किए गए थे, अब इन्हें बढ़ाकर 7000 कर दिया गया है। इस फैसले के बाद हजारों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है और चयन की संभावना भी बढ़ गई है।

राजस्थान तृतीय श्रेणी प्राथमिक विद्यालय अध्यापक भर्ती लेवल-प्रथम (सामान्य एवं संस्कृत शिक्षा) में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 6146 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 854 पद शामिल किए गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़े: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिजल्ट डेट 2026 जारी यहां से देखें

REET Mains Level 1 Vacancy 2026 Latest News

REET Mains Level 1 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2025 से शुरू होकर 6 दिसंबर 2025 तक चली थी। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक करवाया गया था।

अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जिसे मई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। इसी बीच पदों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर बनकर सामने आया है।

REET Mains Vacancy Increase होने से अब अधिक उम्मीदवारों को सरकारी शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। खासकर Level 1 Teacher Recruitment की तैयारी कर रहे छात्रों में इस अपडेट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

REET Mains Teacher Recruitment Level-I Vacancies Increased Official Notice
रीट लेवल फर्स्ट के अंदर पदों की संख्या बढ़ाई गई नोटिफिकेशन जारी

इसे भी पढ़े: राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में कैटेगरी वाइज भरें गए टोटल फॉर्म संख्या जारी

REET Mains Teacher Recruitment Level-I Vacancy Details 2026

संस्कृत शिक्षा विभाग

पद का नामक्षेत्रपद संख्या
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल-प्रथम (संस्कृत)गैर अनुसूचित क्षेत्र187
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल-प्रथम (सामान्य)गैर अनुसूचित क्षेत्र422
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल-प्रथम (सामान्य)अनुसूचित क्षेत्र27
कुल पद449 Posts

प्रारंभिक शिक्षा विभाग

पद का नामक्षेत्रपद संख्या
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल-प्रथम (सामान्य)गैर अनुसूचित क्षेत्र6146
प्राथमिक विद्यालय अध्यापक लेवल-प्रथम (सामान्य)अनुसूचित क्षेत्र854
कुल पद7000 Posts

REET Mains Result 2026 कब जारी होगा?

REET Mains Level 1 Result 2026 को लेकर अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और संभावित अपडेट्स के अनुसार रिजल्ट मई 2026 के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

REET Mains Teacher Recruitment Level-I Vacancies Increased Important Links

Important LinksDetails
REET Mains Teacher Recruitment Level-I Vacancies Increased Noticeयहा से देखे
Official WebsiteRajasthan Staff Selection Board Official Website

Leave a Comment